भाजपा महिला मोर्चा के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरित
रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर महिला मोर्चा की नम्रता सोनी एवं रिंकू तमांग के महत्वपूर्ण योगदान से घागरा स्थित खुशबू टोली में जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा युवा नेता रोहित शारदा, पूनम देवी, महानगर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी पीयूष विजयवर्गीय, भाजपा डोरंडा मंडल मंत्री पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।
उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान खासकर गरीबों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसे में उन्हें सहयोग किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। कार्यक्रम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच मास्क का वितरण किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











