मारवाड़ी युवा मंच ने पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान की पांचवी पुण्यतिथि मनाई

Jul 24, 2020 - 11:24
मारवाड़ी युवा मंच ने पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान की पांचवी पुण्यतिथि मनाई

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान की पांचवी पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर बच्चों के बीच बिस्किट,चॉकलेट, फल और ड्राइंग कॉपी वितरित किया गया। उनकी याद में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया।
मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा, सचिव अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान हर दिल अजीज थे,सदा हंसता और मुस्कुराता हुआ चेहरा उनकी खूबी थी।
मंच के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रसाद, सुमन जालान,दीपक जालान प्रकाश दलानिया,वीरेंद्र तोषावर,श्रेय जालान सहित बच्चों ने भी श्रद्धांजलि दी। यह जानकारी अमित शर्मा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0