रघुवर दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,हेमंत सोरेन की जाति सम्बंधित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

18 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का है आरोप, दुमका मुफस्सिल एससी-एसटी थाना में हेमंत सोरेन ने 19 दिसंबर को दिया था आवेदन

Dec 26, 2019 - 07:13
रघुवर दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,हेमंत सोरेन की जाति सम्बंधित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

जामताड़ा : झारखण्ड से बीजेपी का सफाया होते ही रघुवर दास के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के कार्यकारी सीएम रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 110/2019 भादवि की धारा 504/506 एवं यू/एस 3(एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान पदाधिकारी एसडीपीओ अरविंद कुमार उपाध्याय को बनाया गया है। ज्ञात हो कि 18 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण के अंतिम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सह राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन के विषय में सार्वजनिक स्थल पर पार्टी मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी अपने संबोधन के दौरान किया था।

इसे लेकर झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 19 दिसंबर को दुमका मुफस्सिल एससी/एसटी थाना को आवेदन देकर रघुवर दास के खिलाफ मामला दर्ज करने से संबंधित आवेदन दिया था। थाना प्रभारी ने हेमंत सोरेन के आवेदन पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि चूंकि मामला मिहिजाम थाना जामताड़ा से संबंधित है। अतः मूल आवेदन पर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित थाना को भेजा जा रहा है. जहां बुधवार को रघुवर दास के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0