रामगढ़ वीरांगना ने दी अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

विरोध में चीन निर्मित वस्तुएं भी जलाई

Jun 19, 2020 - 06:40
रामगढ़ वीरांगना ने दी अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

रामगढ़ : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की रामगढ़ इकाई ने अध्यक्ष पिंकी सिंह के नेतृत्व में लद्दाख के अमर शहीद सैनिकों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान वीरांगनाओ ने चीन निर्मित सामानों को जलाकर विरोध प्रकट किया तथा चाइना के सामानों पर भारत सरकार से प्रतिबंध लगाने की मांग भी की।
आयोजन में जिलाअध्यक्ष पिंकी सिंह, प्रदेश सचिव सोनी सिंह, पदाधिकारी ज्ञांती सिंह, मीना सिंह, नीरजा देवी, पुष्पा सिंह, गुड़िया सिंह, संध्या सिंह और निर्मला सिंह सहित अन्य वीरांगनाओ ने रामगढ़ के नई सराय चौक स्थित बाबु कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष यह आयोजन किया।
इस आयोजन में क्षत्रिय समाज से डॉ.अनिल कुमार सिंह, नवीन सिंह, शरण सिंह, बसंत सिंह, पप्पू सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0