राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने डॉ.विवेक कश्यप को किया सम्मानित

Feb 14, 2021 - 05:10
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने डॉ.विवेक कश्यप को किया सम्मानित

रांची। डॉक्टर्स कॉलोनी कम्युनिटी हॉल, बरियातू में रविवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने डॉक्टर विवेक कश्यप व उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि डॉ.कश्यप ने अपनी माता भानु गुप्ता के पार्थिव शरीर को मेडिकल छात्रों के रिसर्च हेतु दान दिया है। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ. कश्यप और उनके परिजनों के इस क्रांतिकारी कदम से देश, राज्य और समाज में एक नया संदेश गया है। यह समाज को नई दिशा देने वाला है और समाज के लिए अनुकरणीय भी है।
पार्थिव शरीर का दान देने से मेडिकल के स्टूडेंट को डेड बॉडी का परीक्षण करने में सहूलियत मिलेगी और शरीर विज्ञान के क्षेत्र में नये शोध भी संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि
डॉ. विवेक कश्यप व उनके परिजनों के इस त्यागपूर्ण कदम से राज्य में अन्य लोग भी अपने परिजनों का शव दान देने में आगे आएंगे। लोगों की सोच में यह परिवर्तन आ रहा है कि शरीर को मिट्टी में मिला देने से बेहतर है कि बॉडी किसी के काम में आ जाए।
मेडिकल कॉलेज में हमेशा डेड बॉडी का अभाव रहता है। जिस कारण से मेडिकल के छात्रों को पढ़ाई में प्रैक्टिकल परीक्षण की समस्या बनी रहती है।
डॉक्टर विवेक कश्यप और उनके परिजनों के इस त्याग को देखते हुए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने डॉ कश्यप और उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में डॉ विवेक कश्यप उनकी पत्नी उषा किरण, उनके भाई विकास कश्यप, डॉक्टर दिनेश कुमार, बहन भावना गुप्ता, पुत्र निशांत कश्यप, पुत्री अपूर्वा शामिल थे। उक्त जानकारी
अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0