लक्ष्य पर निशाना, अनुशासन का इम्तिहान: एनसीसी कैडेटों ने लॉन्ग रेंज पर दिखाई दक्षता
गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 17वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन लॉन्ग रेंज पर एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र ने फायरिंग रेंज पर पहुंचकर कैडेटों का हौसला बढ़ाया और उनके प्रदर्शन का जायजा लिया। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को धैर्य और एकाग्रता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का गंभीरता से लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि यह प्रशिक्षण उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ भविष्य में देश सेवा के लिए भी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कैडेटों से सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए प्रशिक्षकों के निर्देशों के अनुसार फायरिंग करने की अपील की। इस दौरान प्रशिक्षकों ने कैडेटों को हथियार संचालन, निशाना साधने और फायरिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। फायरिंग अभ्यास में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





