लखीबाग मुहल्ले में जलजमाव व कीचड़ से लोग परेशान
गया से अमरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
मानपुर(गया) : बिहार सरकार द्वारा वार्ड, गली-मोहल्ले की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर साल लाखों खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन परिणाम नही मिलता है। समस्याएँ हर साल बढती ही जा रही है। नाली निर्माण में भारी अनियमिता बरती जा रही है, इसका परिणाम लखीबाग मोहल्ला निकट खादी ग्रामोद्योग समिति के समीप देखा जा सकता है। नगर निगम इस पर कोई ध्यान नही दे रहा है। सड़क पर जलजमाव रहने से लोगों को आने-जाने में काफी फजीहत हो रही है। कोरोना महामारी में नगर निगम द्वारा साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली निर्माण में सुस्ती रवैया से पिछले एक सप्ताह से यहाँ नरक की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम तथा प्रशासन देखकर भी अनदेखा कर रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











