लव कुमार मेहता बने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष,राजनीति में समुचित भागीदारी मिले जेपी वर्मा

Dec 26, 2019 - 07:15
लव कुमार मेहता बने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष,राजनीति में समुचित भागीदारी मिले जेपी वर्मा

रांची : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कुशवाहा समाज के लोगों के साथ न्याय नहीं किया. राजनीति में उन्हें समुचित भागीदारी अब तक नहीं मिला. जबकि देश में कुल आबादी का 16 प्रतिशत हिस्सा कुशवाहा समाज समाज का है. कुशवाहा समाज सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है सामाजिक समरसता को बरकरार रखते हुए कुशवाहा समाज के लोग देश व राज्य के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास में अपनी सहभागिता निभाते रहे है. बावजूद इसके कुशवाहा समाज को उनका वाजिब हक नहीं मिला. श्री वर्मा गुरुवार को हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क इन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हाल में झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज के लोगों ने महागठबंधन को भरपूर समर्थन दिया. लगभग सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में कुशवाहा समाज के लोगों ने मतदान किया. उन्होंने महागठबंधन की सरकार से कुशवाहा समाज के लोगों को राजनीति में भी समुचित भागीदारी देने की मांग की है। वर्मा ने कहा कि समाज के नवनिर्माण में भी कुशवाहा समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है. राजनीति के क्षेत्र में समुचित भागीदारी कुशवाहा समाज के लोगों को मिलने से सामाजिक विकास की गति और तेज होगी.
श्री वर्मा ने झारखंड में कुशवाहा समाज के लोगों को एकजुट करने एक मंच पर लाने और उनके सशक्तिकरण के लिए लव कुमार मेहता को झारखंड प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है. श्री वर्मा ने कहा कि लव मेहता के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कुशवाहा समाज के लोगों की हर क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल महतो, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र महतो, उड़ीसा व झारखंड प्रभारी अजीत कुमार सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, युवा प्रदेश सचिव इंद्रजीत कुमार, युवा प्रदेश महासचिव अशोक कुमार महतो, सचिव सुबोध कुमार, युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार कुशवाहा सहित काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0