वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. परमानंद सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच भोजन वितरित

Mar 18, 2021 - 05:03
वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. परमानंद सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच भोजन वितरित

चक्रधरपुर : शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकप्रिय समाजसेवी स्वर्गीय परमानन्द सिंह की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर के निकट गरीब,लाचार व असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था जननायक समिति ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर स्वर्गीय परमानन्द सिंह के पुत्र अधिवक्ता अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि पिता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर सुखद अनुभूति हो रही है। जननायक समिति द्वारा भोजन वितरण का कार्य तीन वर्षों से संचालित हो रहा है। इस अवसर पर जननायक समिति के पदधारी व सदस्यगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0