शारदा फाउंडेशन ने महिला चिकित्सकों और पैरामेडिकलकर्मियों को किया सम्मानित

Mar 8, 2021 - 09:20
शारदा फाउंडेशन ने महिला चिकित्सकों और पैरामेडिकलकर्मियों को किया सम्मानित

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरमू रोड स्थित प्रॉमिस हेल्थकेयर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर ,स्वास्थ्यकर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया। कोरोना संक्रमण काल में इन महिला योद्धाओं की भूमिका बहुत अहम रही। कोरोना के विरुद्ध जंग में मानवता की सेवा हेतु समर्पित महिला डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने शारदा कोविड वारियर्स -2021 सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के राजीव रंजन एवं अशुतोष द्विवेदी ने कहा कि समाज में नारियों को सम्मान मिलना चाहिए। नारियों को सम्मान देकर ही महिला दिवस को सार्थक बना सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव रंजन ,अशुतोष द्विवेदी, प्रॉमिस हेल्थकेयर हॉस्पिटल के निदेशक अरविंद कुमार झा,धीरज अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0