श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने हटिया क्षेत्र के स्लम एरिया में वृद्धजनों व बच्चों के बीच बांटे कंबल और स्वेटर

Dec 29, 2020 - 05:53
 25
श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने हटिया क्षेत्र के स्लम एरिया में वृद्धजनों व बच्चों के बीच बांटे कंबल और स्वेटर

रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ की ओर से मंगलवार को हटिया क्षेत्र अंतर्गत स्लम बस्तियों ( गिरजा टोली,गढ़ा टोली आदि) के गरीब परिवारों के बीच कंबल व स्वेटर आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने कहा कि श्रीरामकृष्ण सेवा संघ समय-समय पर पीड़ित मानवता के सेवार्थ सहायता शिविरों का आयोजन कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहता है। इसके तहत गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण, रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद आॅपरेशन, कंबल वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मौके पर आलोक सिन्हा, विवेक राॅय, आशुतोष चटर्जी, डॉ.स्मिता डे, नंदू घोष, सुब्रतो बोस, तन्मय मुखर्जी,शैवाल बनर्जी, छंदा घोष,अर्चना चक्रवर्ती, जेआर काली, आर एन पात्रो, संपा चटर्जी, मणिमाला पाल सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0