संगठन, समर्पण और कार्यकर्ता निर्माण भाजपा की पहचान : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क से जुड़े आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों सहित पार्टी की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी का जीवन संगठन, समर्पण और कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक परिवार है, जहां हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र के कार्यकर्ता को अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जहां जमीन पर पसीना बहाने वाले एक साधारण कार्यकर्ता के समर्पण और परिश्रम को पहचान मिलती है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ऐसे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रसेवा और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और जनजागरण के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा तथा उन्हें इसके सभी छह छंदों के सामूहिक गायन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Aug 24, 2026 - 17:44
संगठन, समर्पण और कार्यकर्ता निर्माण भाजपा की पहचान : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0