संजय झा बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सहकारिता विभाग) के सचिव, कांग्रेस के नेताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

Jul 15, 2020 - 04:29
संजय झा बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सहकारिता विभाग) के सचिव, कांग्रेस के नेताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

रांची। एचईसी परिसर (धुर्वा) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय झा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सहकारिता विभाग का सचिव मनोनीत किया गया है। इससे संबंधित पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता विभाग के चेयरमैन बबलू शुक्ला ने जारी करते हुए श्री झा को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री झा के सचिव पद पर मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। संजय झा के प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के सचिव पद पर मनोनीत होने पर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कश्यप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील सहाय, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह बमबम, निरंजन, आनंद झा, रंजन यादव, दिनेश व राज किशोर प्रसाद सहित शुभचिंतकों और समर्थकों ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0