संत सदानंद जी महाराज के शिष्य कर रहे हैं निर्धन, लाचार एव दिव्यांगों की सेवा

गरीबों के बीच कंबल वितरित

Dec 10, 2020 - 05:36
 32
संत सदानंद जी महाराज के शिष्य कर रहे हैं निर्धन, लाचार एव दिव्यांगों की सेवा

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में वार्ड नं.34 के हेहल पाहन टोली,पहाड़ी टोली,मुंडा टोली,बजरा बरीयातु टोली के निर्धन, लाचार व विकलांग वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के बीच संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,नन्द किशोर चौथरी, समाजसेवी कुमुद झा, कल्पना मिश्रा, मनीषा शर्मा, नेहा सिंह की देखरेख मे 198 कम्बलों का वितरण किया गया। सेवा के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी, धीरज कुमार गुप्ता,रूपा बनर्जी, किरण बन्दो,मुस्कान कुमारी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0