समाज ने कर्मठ जननेता खो दिया : बृजेश सिंह राठौर

Jun 6, 2024 - 06:41
समाज ने कर्मठ जननेता खो दिया : बृजेश सिंह राठौर

रांची। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री बृजेश सिंह राठौर ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार के लोकप्रिय जननेता, किसान एवं मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ.सिंह के अकस्मात निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार ही नहीं, पूरे देश स्तर पर एक प्रतिभावान कद्दावर नेता को हमलोगों ने खो दिया है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें एवं दुख की घड़ी में उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0