समाज ने प्रखर वक्ता व लोकप्रिय जननेता खो दिया : अम्बुज कुमार

Jun 6, 2024 - 06:41
 0
समाज ने प्रखर वक्ता व लोकप्रिय जननेता खो दिया : अम्बुज कुमार

रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ.रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखर वक्ता और समाजवादी विचारधारा के समर्थक लोकप्रिय जननेता डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह का असामयिक निधन समाज के सभी वर्गों के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ.सिंह बिहार की राजनीति में एक सशक्त स्तंभ के रूप में थे। संसदीय राजनीति का उन्हें काफी अनुभव था। जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में वे सदैव तत्पर रहते थे। विधानसभा से लेकर संसद तक वह आम जनता की सशक्त आवाज बनकर मुखर रहते थे। अम्बुज कुमार ने कहा कि डॉ.सिंह के असामयिक निधन से राजनीतिक क्षेत्र में सूनापन आ गया है। वहीं, उनके असमय निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उन्होंने नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला यादव, प्रवक्ता ब्रजेश कुमार सहित अन्य ने भी स्व. डॉ.सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0