गया : सशस्त्र सीमा बल व बाराचट्टी पुलिस की संयुक्त कारवाई मे गांजा व अफीम बरामद

May 30, 2020 - 10:27
गया : सशस्त्र सीमा बल व बाराचट्टी पुलिस की संयुक्त कारवाई मे गांजा व अफीम बरामद

गया से श्यामसुन्दर की रिपोर्ट

गया : बाराचट्टी थाना क्षेत्र के दोवाट गांव मे गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल व बाराचट्टी पुलिस के संयुक्त कारवाई मे गांजा व अफीम बरामद किया गया है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि बाराचट्टी पुलिस व एसएसबी कि टीम एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग के लिए जंगली इलाके मे गयीं थी, उसी दौरान सूचना मिली कि दोवाट के जंगली क्षेत्र से 8 किलो गांजा एवं 800 ग्राम तरल अफीम छुपा कर रखा गया हैं। जिसे बरामद किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता कर रही हैं कि दोवाट गांव मे अफीम किसने द्वारा छुपा के रखा गया हैं। बरामद गांजा अफीम के साथ एसएसबी के अधिकारी सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार ने बताया कि एसएसबी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ बाराचट्टी में नशीले पदार्थों के कारोबार को भी रोकने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । वहीं इसके पूर्व मे लगातार अभियान चलाकर अफीम की फसल को नष्ट करने का काम किया हैं। इस समय कोविड-19 मे सूदूरवर्ती इलाके मे जागरूकता चलाने का काम भी समय- समय पर कर रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0