सामाजिक संस्था सिविल सोसाइटी ने अशोक नगर क्लब को डिसइंफेक्टेंट मशीन डोनेट किया

Jun 5, 2024 - 16:38
सामाजिक संस्था सिविल सोसाइटी ने अशोक नगर क्लब को डिसइंफेक्टेंट मशीन डोनेट किया

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान सिविल सोसाइटी, अशोक नगर के सदस्य लगातार जनहित में सक्रिय रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान इस संस्था ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया। लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि वितरित किया। उपायुक्त रांची को स्वास्थकर्मियों के लिए पीपीई किट प्रदान किया। इस क्रम में समाज के प्रति सेवा जारी रखते हुए संस्था की ओर से अशोक नगर क्लब के सचिव
प्रदीप कुमार को डिसइंफेक्टेंट मशीन (सैनिटाइज़र स्प्रे करने वाली मशीन) प्रदान किया गया। जिससे कि अशोक नगर एवं आस-पास के घरों के अंदर भी सैनिटाइजेशन किया जा सके। इस मौके पर संस्था के मुकेश कुमार, मनोरंजन जायसवाल, संजय शरण, अनिल शंकर, ओम रंजन, शंकर वर्मा, मनेंद्र सिंह, प्रणय कुमार, अजय पांडे, संदीप कुमार, अभय सिंह, श्वेतांक श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0