सुबोधकांत सहाय मुंबई में आयोजित डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में हुए शामिल

Dec 3, 2020 - 09:24
 32
सुबोधकांत सहाय मुंबई में आयोजित डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में हुए शामिल

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय गुरुवार को मुंबई में आयोजित देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ अंधेरी और कायस्थ महासभा,मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह की मुख्य विशेषता यह रही कि जिस विद्यालय में डॉ. प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था, उसकी स्थापना आज से 71 साल पूर्व (वर्ष 1951 में) डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा अंधेरी के मीरा रोड में की गई थी। इस अवसर पर ग्रामीण विद्यालय, मीरा में आयोजित समारोह में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज देश के प्रथम राष्ट्रपति और विलक्षण प्रतिभा के धनी शख्सियत डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि जिस जगह पर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इस स्कूल की स्थापना आज से 71 वर्ष पूर्व डॉ.प्रसाद द्वारा ही की गई थी। उन्होंने कहा कि सामाजिक नवनिर्माण की दिशा में डॉ. प्रसाद द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का अनुसरण कर उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ अंधेरी के जीजी प्रभु, प्रमोद श्रीवास्तव, सुधीर मंगर, दिनेश पाटील सहित कायस्थ सभा, मुंबई के पदधारी व सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0