स्त्री सत्संग सभा ने गुरुघर के सेवक पवनजीत सिंह खत्री को किया सम्मानित

Jun 15, 2024 - 05:53
स्त्री सत्संग सभा ने गुरुघर के सेवक पवनजीत सिंह खत्री को किया सम्मानित

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में मंगलवार को गुरु घर के सेवक पवनजीत सिंह खत्री को स्त्री सत्संग सभा द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया। सत्संग सभा की गीता कटारिया एवं नेता मिढ़ा ने उन्हें गुरु घर की अथक सेवा करने के लिए सम्मानित किया। गौरतलब है कि पवनजीत सिंह खत्री पिछले कई सालों से गुरुद्वारा साहिब के लिए सोशल मीडिया की सेवा संभाल रहे हैं। जिसमें प्रत्येक दिन के गुरुद्वारा के सभी क्रियाकलापों की समाज के सभी श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देना तथा कार्यक्रम के जूम एप्प द्वारा सीधे प्रसारण की व्यवस्था करना समेत अन्य कार्य शामिल हैं। सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा एवं मनीष मिढ़ा ने उनकी इस सेवा को आज के समय की जरूरत बताया और उन्हें इसी तरह गुरुघर से जुड़े रहने को कहा।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि मीरी पीरी के मालिक सिख पंथ के छठे गुरु धन धन श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 25 जून को है, लेकिन अभी कोविड गाइड लाइन एवं सरकारी आदेश के कारण संगत के प्रवेश पर फिलहाल मनाही है। इसलिए गुरुपर्व को मुख रखते हुए स्री सत्संग सभा द्वारा आज से कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओं द्वारा जूम एप्प के माध्यम से अपने अपने घरों में रहकर दोपहर 03:30 वजे से शाम 5.00 बजे तक रोजाना श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ पढ़े जाएंगे जो कि 25 जून तक चलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0