हावर्ड से नीतीश को बुलावा बिहार के लिए गर्व की बात:- प्रकाश पटवा

हावर्ड से नीतीश को बुलावा बिहार के लिए गर्व की बात

Mar 21, 2025 - 16:37
हावर्ड से नीतीश को बुलावा बिहार के लिए गर्व की बात:- प्रकाश पटवा

गया । गया जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने बताया कि हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया जाना बिहार के लिए गर्व की बात है। यह आमंत्रण नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनकी विकासवादी नीतियों की मान्यता को दर्शाता है। हावर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं में से एक है, और इस तरह का आमंत्रण नीतीश कुमार की वैश्विक मान्यता को प्रदर्शित करता है। प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू व्यवसाय उद्योग प्रकोष्ठ लालजी प्रसाद ने कहा कैसे बिहार एक समय में बीमारू राज्य था, लेकिन अब देश के सबसे तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में से एक है।बिहार के विकास की कहानी में इन्फ्रास्ट्रक्चर, गवर्नेंस और आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्य में शिक्षा दर में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार और बुनियादी ढांचे में विकास जैसे क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0