होटल व्यवसायियों का बिजली बिल और प्रॉपर्टी टैक्स माफ करे सरकार : अरविन्दर सिंह खुराना

Jun 13, 2024 - 05:13
होटल व्यवसायियों का बिजली बिल और प्रॉपर्टी टैक्स माफ करे सरकार : अरविन्दर सिंह खुराना

रांची। झारखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य के होटल, रिसोर्ट व रेस्टोरेंट्स व्यवसायियों की बदहाल स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार से फिक्स्ड बिजली बिल और प्रॉपर्टी टैक्स/होल्डिंग टैक्स माफ करने का अनुरोध किया है। श्री खुराना ने कहा है कि लाॅकडाउन के कारण विगत एक वर्ष से अधिक अवधि से होटल व्यवसायियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। लगातार होटल, रिसोर्ट व रेस्टोरेंट बंद रहने से उनकी आमदनी लगभग ठप हो गई है। ऐसे में उनकेे लिए स्टाफ, बिजली बिल सहित अन्य प्रकार के खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है। कई होटल संचालकों के समक्ष होटल-रेस्टोरेंट बंद करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने होटल व्यवसायियों की परिस्थिति को देखते हुए एक वर्ष का बिजली बिल और प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने की घोषणा कर दी है। झारखंड सरकार भी इसी तर्ज पर होटल, रिसोर्ट व रेस्टोरेंट व्यवसायियों की परिस्थितियों को देखते हुए फिक्स्ड बिजली बिल, होल्डिंग/प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने की दिशा में यथोचित कदम उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0