अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Jun 20, 2024 - 07:09
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

रांची। “योग करो, निरोग रहो” कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवं एमएस डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को योग से अपने जीवन को निरोग बनाने के उद्देश्य से गूगल मिट के जरिए दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया।जिसका उद्धघाटन समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी एवं राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी एवं राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। हमेशा योग करने से शरीर और मन दोनों स्वास्थ्य रहता है।इस दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव में इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मिस्टर विकास कुमार गोप ने विद्यार्थियों को योग के महत्व को बारीकियों से अवगत कराते हुए योगाभ्यास कराया।इस अवसर सभी विद्यार्थियों ने योगासन,मुदर आसन,प्राणायाम, मेडिटेशन एवं सूर्य नमस्कार आदि कई आसनों का योगाभ्यास किया।मौके पर एमएस डांस एकेडमी के निदेशक सुशील साहू,ममता साहू,विक्की, हेमा,पम्मी,शुभम,सागर,दीप,पप्पू,राजवीर ,नयन,दीपिका सहित अन्य ने योगदान दिया। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0