अधिवक्ता गोपीकृष्ण लाल के निधन पर शोंडिक संघ ने जताया शोक

Nov 18, 2020 - 06:03
 43
अधिवक्ता गोपीकृष्ण लाल के निधन पर शोंडिक संघ ने जताया शोक


रांची। झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ ने गुमला जिला सुंडी समाज के कानूनी सलाहकार एवं वरीय अधिवक्ता गोपीकृष्ण लाल उर्फ रवि बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कोरोना संक्रमित रवि बाबू रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल में इलाजरत थे। उनकी अंत्येष्टि हरमू स्थित विद्युत शवदाह गृह में सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए की गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए समाज के काफी लोग उपस्थित थे। इनमें झारखंड प्रदेश सुंडी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार लाल, गुमला जिला सुंडी समाज के संस्थापक संरक्षक बद्री गुलशन, विजय लाल, संतोष लाल, शिवकुमार लाल, रोहन लाल, तनु लाल, विवेक लाल, सुमित लाल, निशांत लाल, संजय लाल, एवं उनके परिवार के सदस्यों के अलावा झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू शामिल थे। श्री साहू ने बताया कि गोपीकृष्ण लाल उर्फ रवि बाबू वरीय अधिवक्ता के साथ ही गुमला जिला सुंडी समाज के संस्थापक सदस्य एवं कानूनी सलाहकार के रूप में का काफी सक्रिय भागीदारी निभाने वाला व्यक्ति थे। उनके निधन से सुंडी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, प्रदेश महासचिव उमेश साहू,प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू , झारखंड प्रदेश युवा शोंडिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीपनाथ साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश साहू, उदय साहू ,रमेश साहू, कुणाल कुमार बंटी, आलोक साहू, मिथिलेश साहू, अधिवक्ता तापस कुमार लाल के साथ ही पूरे प्रदेश कार्यकारिणी ने गोपी कृष्ण लाल उर्फ़ रवि लाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0