आईटीबीपी के जवान ने जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण करवाया

देवघर : नगर निगम के रोहिणी क्षेत्र के रहने वाले आईटीबीपी के जवान सौरव सिंह ने अपने वार्ड के 151 जरुरतमंदो के बीच राशन का वितरण अपने सहयोगियों के द्वारा करवाया। श्री सिंह लॉक डाउन के दौरान वे छतीसगढ़ में ड्यूटी पर तैनात हैं, जिसके बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का दर्द समझा और उसी के मद्देनजर मुहिम चलाई। उनका कहना था कि लॉक डाउन के इस भयावह दौर में रोहिणी ही नही, पूरे देश के मजदूरों के बीच भुखमरी की समस्या पैदा हो गई हैं। आगे उन्होंने कहा की रोहिणी के दोनों वार्डो में रहनेवाले ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग है। लॉक डाउन की वजह से लोग मजदूरी नही कर पा रहे हैं। इसी कारण उनके दुख को थोड़ा कम करने का एक छोटा प्रयास किया जा रहा हैं। इस मौके पर उनके सहयोगी के रूप में राहुल देव, किशोर राव, धनंजय झा, गौतम राव, चुलबुली रावत, मोनू झा सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और घर घर राशन पहुंचाया।

May 13, 2020 - 05:48

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0