आत्मनिर्भर भारत का विजन है बजट : रजनीश पांडेय

Feb 2, 2021 - 10:40
आत्मनिर्भर भारत का विजन है बजट : रजनीश पांडेय

रांची। भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडेय ने आम बजट को आत्मनिर्भर भारत का विजन प्रस्तुत करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट आठ स्तंभों पर आधारित है , जिसमें स्वास्थ्य एवं कल्याण , भौतिक एवं वित्तीय पूंजी और अवसंरचना , आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास , मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना , नवाचार एवं अनुसंधान व विकास , न्यूनतम सरकार व अधिकतम शासन शामिल है। बजट में मिशन ,पोषण-टू का शुभारंभ किया गया है , जिसमें चतरा , लातेहार व पलामू सहित देश के 112 आकांक्षी जिलों में पोषण गत परिणामों में सुधार लाया जायेगा। बजट में जल जीवन मिशन, (शहरी) लांच करने की घोषणा की गयी है, लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0