आदर्श मल्लिक रांची महानगर भाजयुमो खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनोनीत

आदर्श मल्लिक रांची महानगर भाजयुमो खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनोनीत

रांची। युवा छात्र नेता आदर्श मल्लिक को रांची महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (खेल प्रकोष्ठ) का सह संयोजक मनोनीत किया गया है। इस संबंध में रांची महानगर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह द्वारा गुरुवार को घोषणा की गई। श्री सिंह द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक श्री मल्लिक के अलावा भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता मनु पांडे और प्रज्ञा मणि को भी खेल प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त सिद्धांत राम, सैबी सुमन सिंह, टुनटुन कुमार लक्की, अभिषेक पाठक”बबलू”, अमरदेव महतो को कार्यसमिति सदस्य व साहिल कुमार को हरमू मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
गौरतलब है कि आदर्श मल्लिक रांची विश्वविद्यालय के उभरते हुए एक लोकप्रिय छात्र नेता हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी उनका जुड़ाव रहा है। खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसे देखते हुए रांची महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से उन्हें खेल प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनीत किया गया।
संगठन में एक नई जिम्मेवारी मिलने पर श्री मल्लिक ने कहा कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने व उन्हें हर संभव सहयोग करने की दिशा में सतत प्रयासरत रहेंगे। संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे। श्री मल्लिक के खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनोनीत होने पर उनके शुभचिंतकों और संगठन के अन्य सदस्यों ने बधाई दी।