आमजन की आवाज थे डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह : सुबोधकांत

Jun 6, 2024 - 06:41
आमजन की आवाज थे डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह : सुबोधकांत

रांची। बिहार के जाने-माने कद्दावर राजनेता डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संवेदना में कहा है कि डॉ. सिंह समाजवादी विचारधारा के पक्षधर एक प्रखर जननेता थे। बिहार की राजनीति में उन्होंने विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। विधानसभा से लेकर संसद तक गरीबों, पीड़ितों और आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव मुखर रहा करते थे। किसी भी विषय और जनमुद्दों पर वह बेबाक बोलने वाले नेता थे। श्री सहाय ने कहा कि उनके अकस्मात निधन से बिहार की संसदीय राजनीति में शून्यता आ गई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने स्व. सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0