इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में कस्टमर्स डे मनाया गया

Jan 10, 2021 - 06:24
इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में कस्टमर्स डे मनाया गया

राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ पैट्रोलियम इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप पर शनिवार के दिन कस्टमर्स डे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कई कार्यक्रम किए गया जिसमें ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार एवं ऑफर थे I

कार्यक्रम की शुरुआत इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप के मालिक श्री सुरेंद्र कुमार राय जी की मौजूदगी में ग्राहक द्वारा केक कटिंग करके की गई। इसके बाद सभी ग्राहकों एवं बच्चों के बीच मिठाईयां और टॉफियां का वितरण हुआ I

इस दौरान एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल लेने वाले ग्राहकों को मुफ्त में इंडियन ऑयल का लॉयल्टी कार्ड भी दिया गया ।

मौके पर इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर श्री आदित्य तिग्गा एवं राकेश शर्मा जी के द्वारा भी कई ग्राहकों को अपने हाथ से इंडियन ऑयल का लॉयल्टी कार्ड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद बोलते हुए श्री सुरेंद्र कुमार राय जी ने कहा की इंडियन ऑयल देश में सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी है और अपने ग्राहकों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबंध है। आज के कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिये उन्होंने अपने ग्राहकों , इंडियन ऑयल अधिकारी और सारे स्टाफ के प्रति कृतज्ञता जाहिर की I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0