एनसीसी कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण से लेकर अग्निशमन तक की दी जानकारी
गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से चंदौती बाजार समिति में आयोजित 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में कैडेटों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण संरक्षण तथा अग्निशमन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस मौके पर कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कैडेटों को सबसे पहले शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें हथियारों के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों की जानकारी दी गई। इसके बाद नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (सीईई) की ओर से कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में कैडेटों को अग्निशमन का अभ्यास कराया गया। आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, आग के विभिन्न खतरों और उनसे सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया। इस मौके पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आर बी शर्मा, सहित कई जवान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





