कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय का जनसंपर्क अभियान

मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो के समर्थन में मांग रहीं वोट 

Feb 14, 2026 - 17:20
कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय का जनसंपर्क अभियान

रांची: कांग्रेस नेत्री व रांची लोकसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो के समर्थन में मतदाताओं से वोट मांग रहीं हैं। 
इस क्रम में शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत सुश्री सहाय ने रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया।
मतदाताओं को संबोधित करते हुए सुश्री सहाय ने कहा कि श्रीमती खलखो जनहित के प्रति समर्पित रहीं हैं। उनकी छवि एक साफ-सुथरी जनप्रतिनिधि की है। पूर्व में श्रीमती खलखो के कार्यकाल में  रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जनहित में किए गए कार्यों को जनता आज भी याद करती है। जन समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव समर्पित रहने वाली श्रीमती खलखो के पूर्ववर्ती कार्यकाल में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ, जो मील का पत्थर साबित हुई है। 
 सुश्री सहाय ने राजधानी रांची को देश के अन्य स्वच्छ और सुंदर शहरों की तर्ज पर स्वच्छता में अग्रणी शहर बनाने के लिए मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने और मेयर पद पर प्रत्याशी रमा खलखो को विजयी बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0