किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे : तनवीर खान

Jun 16, 2024 - 05:33
किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे : तनवीर खान

रांची : किसान हमारे अन्नदाता हैं। इसके बावजूद किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। झारखंड में किसान बदहाली के कगार पर हैं। हमें किसानों की हक की लड़ाई लड़नी है। उपर्युक्त बातें भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी, (झारखंड) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तनवीर खान ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अब किसानों के ऊपर अत्याचार होने नहीं देंगे। हमलोग किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। किसान अपने वाजिब हक के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। लेकिन सरकारें उनकी सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे लेकर सरकार से बात करेंगे। तनवीर खान ने कहा कि किसानों का उनका हक दिलाकर रहेंगे। देश की जनता किसानों के साथ है। किसानों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सरकार को भी किसानों के बारे में सोचना चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड प्रदेश के प्रभारी श्री गिरी ने झारखंड प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से तनवीर खान को किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0