केंद्रीय मंत्री श्री आर सी पी सिंह का व्यवसायिक प्रकोष्ठ भव्य स्वागत किया:-प्रकाश पटवा
अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह के गया आगमन पर भव्य स्वागत जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने किया। व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू गया जिला के सभी जिला एवं महानगर उपाध्यक्ष, महासचिव, एवं सचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष गण, जदयू कार्यकर्ता 4 सितंबर स्थान-पंचायती अखाड़ा, टीचर ट्रेनिंग स्कूल, संघत के पास माननीय इस्पात मंत्री भारत सरकार रामचंद्र प्रसाद सिंह जी का स्वागत अंग वस्त्र माला फूल, बुके पगड़ी देकर किया । साथ में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ऊपेंद्र विभूति एवं प्रदेश अध्यक्ष धनंजी भी उपस्थित रहे । बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद। आरसीपी सर जिंदाबाद ।। का नारा लगाया। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा स्टॉल बना दिया गया है जहां पर सभी कार्यकर्ता को पहुंच कर कतार वध होकर अंग वस्त्र एवं फूल माला से माननीय आरसीपी सर का स्वागत किया। साथ में व्यवसायिक प्रकोष्ठ इस खुशी में बाजे ,गाजे ,ढोल , तबला बजाकर स्वागत किया । व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं में खुशी एवं उल्लास है ।और सैकड़ों कार्यकर्ता की मौजूदगी में भव्य स्वागत व्यवसायिक किया। स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, संजीत उर्फ बबलू, सुनील घोष ,नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, विमल रंजन, संजय कुमार सिन्हा , प्रवक्ता दिग्विजय , मुन्ना गुप्ता, भरत शर्मा, सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ों व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











