कोरोना वॉरियर्स को बख्तियारपुर नगर परिषद् में किया गया सम्मानित

कोरोना वॉरियर्स को बख्तियारपुर नगर परिषद् में किया गया सम्मानित

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : कोरोना वैश्विक महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना आमजनों की जिंदगी बचाने में जुटे कोरोना वॉरियर्स को बख्तियारपुर के नगर परिषद् द्वारा अंग वस्त्र देते हुए सभी को माला पहनाकर एवम् फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया।

अशोक कुमार सिंह अंचलाधिकारी बख्तियारपुर

जिसमें नगर परिषद् सभापति शशि देवी, उपसभापति मिथिलेश कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी अशोक कुमार के साथ साथ नवीन सिंह,विनय सिंह समेत कई वार्ड पार्षद एवम् नगर परिषद् के सभी कर्मी मौजूद रहे। बताते चले कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में कोरोना वॉरियर्स ने अपना सारा समय अपनी जनता के सुरक्षा में लगा दिए आज उनलोगों के द्वारा किया गया निःस्वार्थ भाव सेवा को कभी भूल नही सकते।

रौशन कुमार कार्यपालक पदाधिकारी बख्तियारपुर