चित्रगुप्त एसोसिएशन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबोधकांत सहाय का किया स्वागत

Oct 28, 2020 - 06:40
चित्रगुप्त एसोसिएशन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबोधकांत सहाय का किया स्वागत

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का चुनावी दौरा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री सहाय के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार हुआ। श्री सहाय ने इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम भावना से काम करने से संगठन सशक्त होता है। हर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने और देशहित में बनाई गई कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकुल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं, शहर स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के पदधारियों व सदस्यों की ओर से श्री सहाय का अभिनंदन किया गया। मौके पर श्री सहाय ने चित्रगुप्त समाज के लोगों से चुनाव में महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0