जेसीआई रांची उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष

राखी जैन बनीं जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Jan 25, 2021 - 09:48
जेसीआई रांची उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष

रांची। जेसीआई रांची उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने वदोदरा ( गुजरात) में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन (नैटकाॅन) में राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ ली। उन्हें झारखंड(मंडल-3) की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चयनित किया गया।
जेसीआई उड़ान 120 महिला सदस्यों की शाखा है, जो पूरे दृढ संकल्प और विश्वास के साथ समाज के लिये कार्य करती है।
जेसी राखी जैन ने अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर रह चुकी हैं। अपने कौशल ,आत्मविश्वास और निष्ठा से उन्होने सामाजिक चुनौतियों को पार कर महिला सशिक्तकरण को समाज के सामने प्रस्तुत किया है।
जेसी राखी जैन ने संस्था के विभिन्न कायर्क्रम :
वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण,सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन ,पानी का शुदिध्करण यंत्र, जल संयचन
एंव अन्य प्रकार के प्रशिक्षण कायर्क्रम में अपनी सेवाएं दी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में उन्हें अपने परिवार का पूरा योगदान प्राप्त है।
रांची एयरपोर्ट पर 26 जनवरी ,सुबह 7.30 बजे
रांची में जेसीआई के सभी अध्याय
जेसीआई उड़ान,जेसीआई रॉची, जेसीआई नियो एवं
यूथ के अध्यक्ष एवं सदस्य स्वागत समारोह में उपस्थित रहेंगे।जेसी राखी जैन झंडोत्तोलन के लिये आशा फाउन्डेशन जायेंगी।
इस कायर्क्रम में अध्यक्ष २०२० की रॉखी गंगवाल जैन एंव सचिव विनीता जैन,अध्यक्ष २०२१ की विनीता चितलांगिया एंव सचिव नीतू छापरिया, उड़ान की पूर्व अध्यक्ष अर्चना मुरारका,वृंदा अग्रवाल,मंडल प्रशिक्षक पल्लवी साबू,दिप्ती बजाज,मंडल प्रशिक्षक आभा भंडारी जी मौजूद रहेंगी।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0