झारखंड प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का सम्मेलन सात मार्च को

आयोजन की सफलता के लिए संयोजक मंडली गठित

Feb 18, 2021 - 04:43
झारखंड प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का सम्मेलन सात मार्च को

रांची। झारखंड प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक गुरुवार को विधानसभा के अतिथिशाला में हुई। इस बैठक में मोर्चा के रांची महानगर का सम्मेलन आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने की। बैठक में विभिन्न वार्ड के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 7 मार्च 2021 को धुर्वा स्थित विश्वकर्मा स्कूल में रांची महानगर का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रस्तावित सम्मेलन में रांची महानगर के 53 वार्ड से पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस सम्मेलन को लेकर तैयारी के निमित्त सात सदस्यों की संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें वार्ड 24 की पार्षद विजयलक्ष्मी सोनी, एचएन सिंह, विक्रांत विश्वकर्मा, राजनाथ सिंह, राजेंद्र कांत महतो, सुबोध कांत, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह शामिल हैं। सात मार्च को सम्मेलन 11 बजे से प्रारंभ होगी और संध्या 4 बजे तक चलेगी। इस सम्मेलन में पिछड़ों के अधिकार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी ।
बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह , राजनाथ सिंह, सुनील कुमार , अनिल कुमार , भीम शर्मा , वीके सिंह, सुबोध कांत, पवन कुमार, विनोद कुमार शर्मा , नथुनी प्रसाद सिंह , उदय सोनी, जयप्रकाश यादव, माधव चंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0