डाॅ.चंदन सिंह रोटेले का हुआ अभिनंदन

Mar 26, 2021 - 06:43
डाॅ.चंदन सिंह रोटेले का हुआ अभिनंदन

रांची/जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महाराणा प्रताप ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. चंदन सिंह रोटेले का जमाशेदपुर में हार्दिक स्वागत किया गया। डॉ. रोटेले अपने निजी दौरे पर परिवार के साथ झारखंड पधारे थे।
यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. एमएस सिंह मानस और अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाऊंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने डाॅ. चंदन सिंह रोटेले और उनकी धर्मपत्नी का सम्मान किया। इस मौके पर डॉ. रोटेले के हाथों वीरांगना फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान डाॅ.एमएस सिंह मानस ने टाटा उद्योग समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की स्वलिखित जीवनी “कर्मवीर”उन्हे भेंट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0