निर्धन व लाचार दिव्यांगों की सेवा जारी, श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Dec 28, 2020 - 06:01
निर्धन व लाचार दिव्यांगों की सेवा जारी, श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट,दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में सोमवार को निर्धन, लाचार व असहाय दिव्यांग एवं वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के बीच गर्म वस्त्र वितरण किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की उपस्थिति मे रातु ब्लाक के हुरहुरी गांव, सिमलिया एव पूंदाग बस्ती में समाजविका अंजु देवी एवं ग्रामीणों की देखरेख मे संस्था के सदस्यों द्वारा 213 कम्बलों का निशुल्क वितरण किया गया।
ट्रस्ट के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, सह सचिव मनीष जालान एवं सदस्य प्रमोद सारस्वत ने सेवा प्रकरण मे कहा कि भगवान की सेवा से बड़ा पुण्य मिलता है निर्धन, लाचार एवं दिव्यांगों की सेवा करके। इसीलिए ट्रस्ट के सदस्य सालों भर कुछ न कुछ सेवा प्रकरण के कार्य करते रहते हैं। दुसरों को भी सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
सेवा के महान कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बंसत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,निर्मल जालान सह सचिव मनीष जालान, नन्द किशोर चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी, प्रमोद सारस्वत, शंकरलाल अग्रवाल, रंजनी अग्रवाल, निकी अग्रवाल सरावगी,अनिरुद्ध सरावगी, शिवभगवान अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0