पलामू में पले-बढ़े संजय कुमार बने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव

Jul 7, 2020 - 10:02
पलामू में पले-बढ़े संजय कुमार बने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव

रांची : पलामू के संजय कुमार महाराष्ट्र में मुख्य सचिव बनाये गये हैं। उन्होंने मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया है। संजय कुमार का नाता मेदिनीनगर (पलामू) से रहा है। उनके पिता श्याम किशोर प्रसाद पलामू समाहरणालय में सहायक के पद पर कार्यरत थे। संजय कुमार मेदिनीनगर के जिला स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वे दिल्ली चले गये। जेलहाता स्थित डॉ. यूपी सिन्हा के बगल में संजय कुमार का आवास है। संजय कुमार दो भाई और एक बहन हैं। श्री कुमार शुरु से ही पढ़ने में मेधावी रहे हैं। वर्ष 1984 बैच के आईएएस संजय कुमार ने 36 साल की सेवा में विभिन्न पदों पर काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0