पितृपक्ष मेले से पहले बालाजी रोड की समस्या दूर हो, नहीं तो सड़क पर बैठेंगी पार्षद

गयाजी। वार्ड नंबर 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने 24 अगस्त 2026 को मगध प्रमंडल आयुक्त और जिला पदाधिकारी, गयाजी से मिलकर बालाजी रोड नंबर 04 की गंभीर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बुडको द्वारा नाले का निर्माण तो कराया गया, लेकिन नाले का उचित निकास नहीं बनाया गया। इसके कारण नाले का गंदा पानी बालाजी-प्रेतशिला मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति भी जर्जर हो गई है। इससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। पार्षद ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है। देश-विदेश से आने वाले पिंडदानी इसी मार्ग से प्रेतशिला जाकर पिंडदान करते हैं। ऐसे में सड़क पर जलजमाव और गंदगी की स्थिति बनी रही तो गयाजी की छवि खराब होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले के पानी की निकासी और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। पार्षद अनुपमा कुमारी ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह मजबूर होकर सड़क पर बैठकर आंदोलन करेंगी।

Aug 25, 2026 - 17:29
पितृपक्ष मेले से पहले बालाजी रोड की समस्या दूर हो, नहीं तो सड़क पर बैठेंगी पार्षद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0