बरही : दबंग शराबियों ने घर में घुस माँ-बेटे को किया लहूलुहान,मामला दर्ज

घर मे घुसकर जानलेवा हमला व महिलाओं के साथ किया छेड़छाड़

May 28, 2020 - 11:27
बरही : दबंग शराबियों ने घर में घुस माँ-बेटे को किया लहूलुहान,मामला दर्ज

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही : चौपारण के प्रखण्ड के बहेरा पंचायत के नगवां परसाडीह में शराबियों द्वारा मारपीट फिर घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार पीड़ित अभिषेख कुमार चौरसिया,पिता केदार प्रसाद चौरसिया, ग्राम- नगवां परसाडीह,पंचायत बेहरा अपने मुर्गी फार्म जा रहा था। उसी क्रम में ग्राम ठूठी के रंजीत सिंह, पिता- अर्जुन पांडे,श्याम कुमार सिंह, पिता- रामस्वरूप सिंह,शंकर राणा, पिता-बलदेव राणा,सुभाष सिंह,सोनू सिंह,छोटन सिंह,ये सभी लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर मुर्गी फॉर्म के पास शराब पी रहे थे।

अपने मुर्गी फार्म के पास शराब पीता देख अभिषेख चौरसिया ने उन लोगों को वहाँ शराब पिने से मना किया। जिससे शराब पीते सभी लोग भड़क गए तथा चौरसिया को गाली देने लगे,इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और सभी ने मिलकर चौरसिया की पिटाई कर दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर चौरसिया की माँ और भाई दौड़ कर आए,और उसे बचाने का प्रयास करने लगे। तभी उनलोगों ने चौरसिया के माँ का बाल पकड़ कर पटक दिया। उसके बाद जान मारने के उद्देश्य से रड से अंधा धुंध हमला कर दिया। जिससे चौरसिया को गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपितों ने चौरसिया के माँ औऱ भाई पर रॉड से सिर पर वार किया जिससे दोनों का सिर लहूलुहान हो गया। लहूलुहान होता देख सभी आरोपितों ने पीड़ित के गले में पहने सोने का चैन लेकर फरार हो गए। जाते जाते आरोपितों ने कहा कि अगर थाने गए तो जान से मार देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0