बिहार में भी कांग्रेस लहराएगी परचम : सुबोधकांत सहाय

Jul 15, 2020 - 04:34
बिहार में भी कांग्रेस लहराएगी परचम : सुबोधकांत सहाय

बिहार में भी कांग्रेस लहराए
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि अबकी बार बिहार में भी कांग्रेस परचम लहराएगी। झारखंड की तर्ज पर बिहार में कांग्रेस किला फतह करेगी। बिहार की जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का निर्णय ले लिया है। श्री सहाय बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए जनता इस बार झारखंड की तरह बिहार में भी सत्ता परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में बिहार में भाजपा को शिकस्त देने की ठोस रणनीति तैयार हो रही है। श्री सहाय ने कहा कि झारखंड में भाजपा से लड़ाई खत्म हुई। अब हमारी लड़ाई बिहार में होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति खलेगी। लेकिन उनके दिशा-निर्देश पर राजद के कार्यकर्त्ता महागठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल के रूप में सक्रियता से चुनाव में सहभागिता निभाएंगे। जनता ने भी भाजपा को धूल चटाने का मन बना लिया है़। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो हाल झारखंड में जनता ने किया, उसकी पुनरावृत्ति बिहार में होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से किए गए वायदे को पूरा नहीं किया। महज चुनावी घोषणाओं से जनता को दिगभ्रमित करते रहे।
श्री सहाय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास की गंगा बह रही है। हेमंत सोरेन वैश्विक आपदाकाल के समय जिस तरह जनता के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं, काबिले तारीफ है़।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0