बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सुबोधकांत सहाय ने किया चुनाव प्रचार

Jun 6, 2024 - 12:40
Jun 6, 2024 - 12:44
बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सुबोधकांत सहाय ने किया चुनाव प्रचार

रांची/बेरमो। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को बेरमो विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। फुसरो बाजार, संडे बाजार सहित अन्य इलाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने उप चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। श्री सहाय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुमार जयमंगल ने जनहित में सेवा कार्य का बीड़ा उठाया है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति स्व.राजेन्द्र बाबू का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी युवा और कर्मठ लोकप्रिय जननेता हैं। उन्होंने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इसके पूर्व बेरमो स्थित चित्रगुप्त परिवार और सामाजिक संस्था गॉड इज वन द्वारा श्री सहाय का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री सहाय ने कायस्थ समाज और सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत चुनाव में कायस्थ महासभा से जुड़े बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लगभग दस हजार मतदाताओं ने राजेंद्र बाबू के पक्ष में मतदान किया था। उन्होंने इस बार के चुनाव में भी कायस्थ महासभा से जुड़े मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह के पक्ष में एकमुश्त समर्थन देने की अपील की।
श्री सहाय के साथ चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनादि ब्रह्म, अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, मदन महतो, सुरेश बैठा,सुरेंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, पप्पू मिश्रा, दीपक प्रसाद सहित चित्रगुप्त परिवार के जयप्रकाश सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, डॉ शकुंतला, रतनलाल,गॉड इज वन संस्था के संस्थापक उदय शंकर सिंह, सचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, आलोक सिंह, गोपाल सिन्हा, मोहम्मद आरिफ, नीरज सिन्हा, विनय सिन्हा, संजय सिन्हा सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0