भारत बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल

Dec 8, 2020 - 10:20
भारत बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल


रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने किसानों के समर्थन में आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे और बंद को ऐतिहासिक बनाने के लिए आम लोगों से अनुरोध भी किया। इस अवसर पर गुमला जिला के पालकोट प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ‘‘गुड्डू’’ एवं अन्य प्रमुख प्रखंड कांग्रेस के पदाधिकारी भारत बंद कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘‘मोदी सरकार हाय-हाय, कृषि कानून वापस लो, किसानों पर जुल्म ढाना बन्द करो, किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बन्द करो, केन्द्र की भाजपा सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार मुर्दाबाद,’’ आदि नारे लगाते हुए भारत बंद को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दिया।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों द्वारा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारे अन्नदाता किसानों ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक क्षण पैदा किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने किसान सम्मेलन, हस्ताक्षर अभियान, ट्रैक्टर रैलियों के माध्यम से जनविरोधी कानूनों के खिलाफ कड़ा प्रतिरोधी जता चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जबरन बनाये गये तीन कृषि कानूनों को अविलंब रद्द किया जाए, क्योंकि ये काले कानून किसानों के हित में नहीं है और कृषि के निजीकरण को प्रोत्साहन देने वाले हैं. इनसे होर्डर्स और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा।
पालकोट प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ‘‘गुड्डू’’ ने कहा कि देश की शक्ति वर्तमान किसान ही हैं। किसानों से ही देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है, भाजपा कहती है कि ये तीन कानून किसान के हित में हैं, अगर ये कानून किसान के हित में हैं तो देश के 10 लाख से अधिक किसान इतना गुस्सा क्यों हैं, किसान खुश क्यों नहीं है? ये कानून नरेंद्र मोदी जी के मित्रों, पूजिपतियों के लिए है. ये कानून किसान से चोरी, ठगन करने का कानून है, और इसलिए हम कांग्रेस कार्यकर्ता हिंदुस्तान की शक्ति किसान के साथ खड़ा है, इनके आंदोलन में आमलोगों को भी साथ खड़ा होना है।
भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के साथ संतोष कुमार गुप्ता गुड्डू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पालकोट, बसंत कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, गुमला सतनारायण केसरी प्रखंड कांग्रेस सचिव पालकोट विनय लकड़ा आदिवासी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पालकोट सुधीर राम प्रखंड कांग्रेश उपाध्यक्ष पालकोट विजय ठाकुर सुबोध लकरा संजय नगारची, ऋषि गुप्ता, आयुष नगारची, मनोज मिश्रा,, संजय तिर्की, मोनू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरकर प्रर्दशन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0