मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने मनाया योग दिवस

Jun 20, 2020 - 09:10
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने मनाया योग दिवस

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर शाखा की अध्यक्ष मीना टाइवाला ने कहा कि हमारे व्यस्त जीवनशैली में थोड़ा सा समय खुद के लिए निकालना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन थोड़ा सा समय अपने स्वास्थ्य के लिए निकालकर योगा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि योगा शरीर और आत्मा के लिए एक संतुलित अभ्यास है। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा योगा दिवस पर शाखा सदस्यों ने एक ही समय पर अपने-अपने घर पर रहकर योगा किया। अध्यक्ष मीना टाईवाला, सचिव ज्योति अग्रवाल (डिंपल), कोषाध्यक्ष रंजू मालपानी, विनीता बिहानी, कंचन सोमानी, कविता सोमानी, निर्मला बगड़िया, ऋतू पोद्दार, मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी सहित अन्य सदस्यों ने योगा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0