माहुरी सेवा संस्थान के गया जिला प्रभारी मनोज कुमार कुटियार बने

Oct 1, 2021 - 06:39
माहुरी सेवा संस्थान के गया जिला प्रभारी मनोज कुमार कुटियार बने

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । माधुरी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार एडवोकेट के द्वारा माहुरी सेवा संस्थान के गया जिला प्रभारी मनोज कुमार कुटियार को मनोनीत किया । नव मनोनीत होने पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार नवदिया ,हेमंत नवदिया , संरक्षक विजय नवदिया, भोला कुमार ,दिग्विजय कुमार प्रवक्ता जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ आदि लोगों ने हर्ष जाहिर किया। मनोज कुमार कुटियार ने कहा की संस्था के द्वारा हम पर भरोसा कर हमें प्रभारी बनाया गया तथा में माहुरी सेवा संस्थान के नीति और सिद्धांत पर चलने का संकल्प लेता हूं और मैं गया नगर के माहुरी सेवा संस्थान को मजबूती प्रदान करने पर तत्पर रहूंगा ,तथा संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करूंगा ।मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं की माहुरी जाति को अति पिछड़ा में शामिल वर्ग में शामिल किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0