माॅ के चरणो मे 21 सुप अर्पण किया, खरना के साथ शुरू हुआ निर्जला व्रत:-ठाकुर मन्तोष सिंह
अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । लोक अस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरूआत हो चुकी है। राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय करणी सेना ठाकुर मन्तोष सिंह ने बताया कि आप सभी के आशिर्वाद से हमे छठी मईया का सेवा करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ माॅ के चरणो मे 21 सुप अर्पण करने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य, ठाकुर शिवम सिंह, शेखर सिंह राजपूत, निशांत सिंह चौहान, समर प्रताप सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, ठाकुर बितन सिंह, ठाकुर भुरी सिंह का बहुत बङा सहयोग रहा छठी मईया से प्राथणा करते है सभी पे अपना कृप्पा बनाये रखे जय छठी मईया। चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन महिलाएं खरना के साथ निर्जला व्रत की शुरूआत करती हैं। खरना कार्तिक शुक्ल की पंचमी को मनाया जाता है। खरना में दिन शाम कृ गुड़ और चावल की खीर बनाकर भोग लगाया जाता है। खरना का प्रसाद गुड़ की खीर बनाने के लिए आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे का प्रयोग किया जाता है। खरना का मतलब होता है शुद्धिकरण । इसे लोहंडा भी कहा जाता है। इस दिन व्रती शुद्ध मन से सूर्य देव और छठ मां की पूजा करके गुड़ की खीर का भोग लगाती हैं। खरना का प्रसाद काफी शुद्ध तरीके से बनाया जाता है। खरना के दिन व्रती महिलाएं सिर्फ एक ही समय भोजन करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर से लेकर मन तक शुद्ध हो जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











