रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम से सराबोर हुआ गयाजी, हर गली-मोहल्ले में गूंजे गीत
गयाजी। जिलेभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम, हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी हर परिस्थिति में साथ देने और रक्षा करने का संकल्प लिया। शहर की हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहे पर रक्षाबंधन के गीतों की गूंज सुनाई देती रही। घरों में बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और राखी बांधी। इस दौरान परिवार के सदस्यों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर खुशी प्रकाश ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह त्योहार परिवार के रिश्तों को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की व्यस्तता के बीच ऐसे पर्व हमें अपनी परंपरा और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





