रांची-की-जगह-सिमडेगा-में-ह

May 21, 2020 - 07:06
रांची-की-जगह-सिमडेगा-में-ह

सिमडेगा : हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 10वी जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशीप 2020 का आयोजन इस वर्ष अप्रैल माह में रांची में निर्धारित था, परन्तु विश्व व्यापि महामारी COVID 19 कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गयी थी,अब इस प्रतियोगिता को रांची की जगह सिमडेगा में कराने के लिए हॉकी इंडिया ने अपनी सहमति दे दी है।

इसलिए अब इस प्रतियोगिता का आयोजन कोरोना वायरस संक्रमण कम होने के बाद सिंमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा,लोक डॉउन समाप्ति के बाद हॉकी सिंमडेगा जिला के प्रमुख लोंगो से एक बैठक कर एवम जिला प्रशासन से सहमति लेकर आयोजन की अनुमानित तिथि निर्धारित कर हॉकी झारखण्ड के माध्यम से हॉकी इंडिया भेजी जाएगी। जंहा से आयोजन की तिथि निर्धारित की जाएगी।इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यो तथा विभिन्न एकेडमी सहित कुल 44 से अधिक टीमो में 1000 से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ी तथा ऑफिशियल भाग लेंगे। जिला का यह पहला राष्टीय प्रतियोगिता होगा और जिसमे दर्जनो अंतराष्टीय महिला हॉकी खिलाड़ी भाग लेंगे। हॉकी इंडिया एवम हॉकी झारखण्ड ने इस प्रतियोगिता को सिंमडेगा में हॉकी के जुनून को देखते हुए इस प्रतियोगिता को यंहा कराने की सहमति दी है ताकि यंहा के हजारो उभरते हुए हॉकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खेल देखकर और अधिक प्रोत्साहित हो। 2018-भोपाल एवम 2019 केरल दो वर्ष से लगातार झारखण्ड महिला टीम चैप्म्पियन रही है और चैम्पियन झारखण्ड टीम में अधिकांश खिलाडी सिमडेगा के ही थे। 2016 में 6वी जूनियर महिला रांची झारखण्ड में हुई थी जिसमे हमलोंगो की टीम कास्य पदक प्राप्त की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0